कोरोना की सेकेंड वेव से सड़क पर आए करोड़ों लोग, सिर्फ 2 महीने में 2.2 करोड़ की नौकरी गई: CMIE

Updated : Jun 02, 2021 14:08
|
Editorji News Desk

कोरोना (Coronavirus) की सेकेंड वेव ने देश को आर्थिक तौर पर खासा नुकसान पहुंचाया है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनमी (Centre for Monitoring Indian Economy) के सीईओ महेश व्यास ने कहा है कि सिर्फ अप्रैल और मई में 22.7 मिलियन यानि 2.2 करोड़ लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाई हैं.

दरअसल सीएमआईई के हाउस सर्वे के मुताबिक मई लगातार चौथा ऐसा महीना रहा, जब रोजगार में गिरावट दर्ज की गई है, महेश व्यास ने ये बताया कि कोरोना के चलते लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से पिछले 2 महीने में देश के जिन 40 करोड़ लोगों के पास रोज़गार था उनमें से 2.2 करोड़ के पास रोजी रोटी का अब कोई साधन नहीं है .

दरअसल इन्हीं दो महीनों में भारत के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय लॉकडाउन देखे गए, जिसका असर रोजगार पर भी पड़ा और सिर्फ मई में मई में ही 1.5 करोड़ लोगों ने गंवाई नौकरी और बेरोजगारी दर करीब 12 फीसदी पर पहुंच गई, हालांकि पिछले साल मई में बेरोजगारी दर 23 फीसदी थी, जब देश भर में लॉकडाउन लगाया गया था.

यह भी पढ़ें | कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ी: 24 घंटे में 1.33 लाख नए केस और 3207 की मौत

COVID-19CMIEcoronavirus

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?