Updated : Jun 10, 2019 18:24
|
Editorji News Desk
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज सपा नेता मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। हाई ब्लड शुगर के कारण मुलायम सिंह यादव को कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएम योगी ने मुलायम से मिल उनका हाल चाल जाना। सीएम योगी और मुलालम सिंह यादव की मुलाकात के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रगति समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव भी मौजूद रहें।