देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, यहां हर दिन कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है. महाराष्ट्र में 18 से 44 साल के बीच के सभी नागरिकों को मुफ्त में कोरोना का टीका लगयाा जाएगा. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसका फैसला लिया गया. 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों के लिए अलग से वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे. सीधे सेंटर पर जाकर वैक्सीन नहीं मिलेगी. इसके लिए पहले कोविन ऐप का इस्तेमाल करना जरूरी है. वहां पर रजिस्ट्रेशन के बाद में ही आपको वैक्सीन मिलना संभव हो पाएगा. सभी को स्लॉट फिक्स करके ही वैक्सीन सेंटर पर जाने की मंजूरी दी जाएगी, ताकि सेंटर पर भीड़ न लगे.