उत्तराखंड के CM को सुप्रीम राहत, भ्रष्टाचार मामले में SC ने रोकी जांच

Updated : Oct 29, 2020 20:42
|
Editorji News Desk

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने उनके खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच किये जाने पर रोक लगा दी है. नैनीताल हाईकोर्ट ने रावत के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे जिनपर अब सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. ये पूरा मामला साल 2016 का है जिसे लेकर दावा है कि नोटबंदी के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रांची के एक बीजेपी नेता से अलग अलग खातों के जरिए लाखों रुपये प्राप्त किए. जब इस बारे में उत्तराखंड के दो पत्रकारों ने ख़बरें छापी तो उन पर राजद्रोह का मुकदमा दायर कर दिया गया. इसके बाद हाईकोर्ट ने पत्रकारों पर दर्ज FIR निरस्त करने और सीएम के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने का आदेश दिया था.

उत्तराखंड सीएमसुप्रीम कोर्टत्रिवेंद्र सिंह रावत

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या