बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में जांच चल रही है. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है. एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में एफआईआर करने वाले सुशांत सिंह राजपूत के पिता सीबीआई जांच की मांग करते हैं तो केस CBI को दिया जा सकता है और इसके लिए राज्य सरकार सिफारिश भी करेगी. नीतीश कुमार ने कहा कि इस जांच में दो राज्य के बीच झगड़े का सवाल नहीं है. पुलिस का काम है जांच करना, और मुंबई पुलिस को बिहार पुलिस के साथ जांच में सहयोग करना चाहिए. बता दें कि शुक्रवार को खबरें आई थी कि बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस सहयोग नहीं कर रही है और उनके साथ 'बदसलूकी' कर रही है. अपुष्ट खबरें ऐसी भी हैं कि बिहार पुलिस की तरफ से मांगी गई कई रिपोर्ट भी मुंबई पुलिस ने साझा नहीं की हैं.