CM केजरीवाल का ऐलान- दिल्ली को मिलेंगे 3 हजार नए कोरोना बेड्स

Updated : Apr 19, 2021 10:50
|
ANI

कोरोना वायरस के रिकॉर्ड तोड़ मामलों के चलते दिल्ली बेहाल है. अस्पतालों में बेड्स (Beds) और ऑक्सीजन (Oxygen) की भारी किल्लत है. जिसके मद्देनजर केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रमंडल खेल गांव (Commonwealth Games Village), यमुना खेल परिसर (Yamuna sports complex), राउस एवेन्यू में स्कूल अतिरिक्त बेड्स की व्यवस्था की है. सीएम केजरीवाल खुद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे. जहां उन्होंने बताया कि एक से दो दिन में तीन हजार बेड्स तैयार हो जाएंगे. वहीं, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) भी छतरपुर स्थित राधास्वामी सतसंग ब्यास परिसर पहुंचे. जहां एक बार फिर 5000 बेड्स तैयार किए जा रहे हैं. सिसोदिया ने बताया कि मंगलवार तक यहां 500 बेड्स तैयार हो जाएंगे. दरअसल, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते नए मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं. इससे मरीजों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

bedsDelhicovid patient

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या