भाजपा शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री बदलने के दौर बीच गुरुवार को दिल्ली में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और पीएम मोदी (PM Modi) की मुलाकात (meeting)से सियासी हलचल तेज हो गई है. दरअसल, करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी सरकार चौतरफा आलोचना झेल रही है. वहीं विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी शासित राज्यों के नेतृत्व में बड़े फेरबदल हो रहे हैं. कर्नाटक, उत्तराखंड और गुजरात इसका ताजा उदाहरण है.
ऐसे में जब खट्टर पीएम से मिले और वो भी लंबी बातचीत चली तो अटकलें लगने शुरू हो गए. हालांकि सीएम खट्टर ने बैठक के बाद साफ कहा कि पीएम से किसानों के मुद्दे और करनाल प्रदर्शन को लेकर बात हुई. उन्होने कहा कि मैने पीएम को हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की आधारशिला रखने का न्योता दिया.