Clubhouse के सीईओ पॉल डेविसन (Paul Davison) ने अपना वादा पूरा करते हुए Clubhouse का एंड्रॉयड वर्जन लॉन्च कर दिया है. Clubhouse का फिलहाल बीटा वर्जन ही रिलीज किया गया है और वह भी फिलहाल केवल अमेरिका में ही है, हालांकि कंपनी ने कहा है कि जल्द ही इसे अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा, जहां सिर्फ अंग्रेजी यूजर हैं.
Clubhouse को भले ही अमेरिका में लॉन्च कर दिया गया है लेकिन अभी भी यह इनवाइट ओनली ही है यानी यदि आपके पास किसी का इनवाइट नहीं है तो आप इसे इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए ही यह इनवाइट ओनली है.