सिटी बैंक को अपनी गलती से गंवाने पड़ गए ₹3650 करोड़, कोर्ट ने भी सुनाया विपरीत फैसला

Updated : Feb 18, 2021 12:18
|
Editorji News Desk

बैंकिंग के इतिहास में कई बड़ी गलतियां हुई इसी कड़ी में अमेरिका के एक बड़े बैंक सिटी बैंक से भी चूक हो गई है. सिटी बैंक ने अपनी ही एक गलती के कारण 3650 करोड़ रुपये गंवाने पड़ गए. इससे बड़ी चोट सिटी बैंक को तब लगी जब एक कोर्ट ने फैसला सुनाया कि बैंक अब ये रकम नहीं वसूल सकता. दरअसल, कॉस्मेटिक कंपनी रेवलॉन के कर्जदाताओं को सिटी बैंक को 58 करोड़ रुपये बतौर ब्याज देने थे, लेकिन गलती से बैंक की ओर से कर्ज चुकाने वालों के खातों में दस गुना से ज्यादा 6,554 करोड़ रुपये (करीब 900 डॉलर) डाल दिए गए. यह लेनदेन पिछले साल अगस्त में हुआ था. कुछ लोगों ने तो बैंक को पैसा वापस किया लेकिन कई लोगों ने पैसा नहीं लौटाया. इसके बाद बैंक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जहां उसे निराशा हाथ लगी. कोर्ट ने कहा कि बैंक से अगर गलती से ये ट्रांजैक्शन हुआ तो उसने तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं की और बाद में नोटिस जारी करना शुरू किया. कोर्ट ने यहां तक कह दिया कि ये गलती इरादतन की गई है.

कर्जBankबैंकCiti

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study