नई शिक्षा नीति का सर्कुलर, स्कूल बैग और होमवर्क का बोझ होगा कम

Updated : Dec 09, 2020 08:02
|
Editorji News Desk

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जारी कर दिया है. मंत्रालय ने बीते 24 नवंबर को ही तमाम राज्य सरकारों के साथ इसे साझा किया और लागू करने को कहा. द प्रिंट वेबसाइट के मुताबिक इसमें पहली से 12वीं क्लास तक के लिए, होमवर्क और स्कूली बस्तों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं. सर्कुलर में कहा गया है कि दूसरी क्लास तक के बच्चों को होमवर्क नहीं दिया जाना चाहिए और उन्हें 2 किलो से ज़्यादा भारी बैग लेकर नहीं चलना चाहिए. 11वीं और 12वीं क्लास के छात्र 3.5 से 5 किलो तक का बैग कैरी कर सकते हैं, इसके अलावा छठी से आठवीं क्लास तक के लिए, एक दिन में ज़्यादा से ज़्यादा, एक घंटे का होमवर्क होना चाहिए. स्कूलों से कहा गया है कि वे बच्चों को मिट्टी के बर्तन बनाने और बाग़वानी जैसी व्यावसायिक गतिविधियों में लगाना चाहिए.

शिक्षामंत्रीराज्य सरकारशिक्षा नीतिSchoolschool studentहोमवर्कस्कूल

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?