6 फीट 2 इंच के लंब चौड़े कैरेबियाई खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) एक वीडियो में फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, गेल मदर्स डे पर अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो गए थे. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहे हैं. गेल कहते हैं, 'मैं तुम्हें प्यार करता हूं मां'. उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. बता दें कि गेल की मां का साल 2018 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. जेल अक्सर अपनी मां को याद कर भावुक हो जाते हैं.