IPL में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं. क्रिस गेल ने अपने इंस्टाग्राम उकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पानी के अंदर वर्कआउट कर रहे हैं, मछलियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं, पुशअप मार रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. पंजाब किंग्स के लिए तीसरे नंबर पर खेल रहे गेल के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा. उन्होंने आठ मैचों में केवल 178 रन बनाए.