'युवी और धोनी में किसी को चुनना, मम्मी - डैडी में से एक को चुनने जैसा'

Updated : Apr 27, 2020 14:25
|
Editorji News Desk

भारत के तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने कहा कि उनके लिए युवराज और धोनी में से किसी एक को चुनना वैसा ही है जैसे मम्मी और डैडी में से किसी एक को चुनना हो. बुमराह ने ये जवाब इंस्टाग्रााम लाइव में युवराज सिंह के उस बाउंसर पर दिया, जिसमें उन्होंने मिडिल ऑर्डर बैट्समैन के तौर पर उनमें और धोनी में से किसी एक को चुनने के लिए कहा था. बुमराह ने कहा कि दोनों में से किसी एक को चुनना मेरे लिए मुश्किल है. इसके बा युवी ने भारतीय तेज गेंदबाज़ से विराट और सचिन में से भी किसी एक को चुनने का सवाल किया.इस पर बुमराह ने कहा कि उनके पास क्रिकेट का इतना अनुभव नहीं कि वो इन दोनों में से किसी एक का चुनाव कर सकें.

सचिन तेंदुलकरएमएस धोनीMS DhoniSachin Tendulkarयुवराज सिंहजसप्रीत बुमराहविराट कोहलीJasprit BumrahYuvraj singh

Recommended For You