खुद को रिलैक्स करने के लिए एक फेशियल का अपॉइंटमेंट बुक करने से बेहतर कुछ नहीं है. फेशियल कराने से ना केवल आपको ब्यूटी बेनेफिट्स मिलते हैं बल्कि इसके साइकोलॉजिकल फायदे भी हैं. यह त्वचा के रंग-रूप को तो बेहतर बनाता ही है, साथ ही ये आपके तनाव को भी दूर करता है. फेशियल कई तरह के होते हैं और ये अलग-अलग स्किन प्रॉब्लम को टारगेट करते हैं. आइए जानते हैं कुछ फेशियल्स और उनके फायदों के बारे में.
एक्ने रिडक्शन फेशियल
एक्ने रिडक्शन फेशियल चेहरे से मुंहासों और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है. यह आपके पोर्स को गहराई से साफ करता है जिससे एक्स्ट्रा ऑयल से छुटकारा पाने में मदद मिलती है. यह मुंहासों के निशान को हल्का करने में भी मदद करता है. इस फेशियल में माइल्ड स्क्रबिंग और स्टीमिंग तकनीक आदि प्रोसेस शामिल होते हैं. यह एक्ने-प्रोन स्किन के लिए आइडियल है.
अरोमाथेरेपी फेशियल
इस फेशियल में नॉर्मल प्रोसेस इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसके साथ-साथ ही इसमें अतिरिक्त फायदों के लिए अरोमाथेरेपी ऑयल का इस्तेमाल भी किया जाता है. इनकी सुगंध आपकी त्वचा को रेजुवेनेट करने के साथ आपको रिलैक्स करने में मदद करती है. यह स्किन के सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है. नॉर्मल से ड्राय स्किन के लिए यह परफेक्ट है.
एंटी एजिंग फेशियल
इस फेशियल में उन प्रोडक्ट्स और इंग्रेडिएंट्स का उपयोग किया जाता है जो एजिंग साइन को कम करने में मदद करते हैं. यह फेशियल 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं के लिए अच्छा है. एंटी-एजिंग फेशियल में डीप पोर क्लींजिंग, एक्सफोलिएटिंग, माइक्रोडर्मेब्रेजन या स्किन रीसर्फेसिंग स्टेप्स शामिल होते हैं. यह स्किन को रिवाइटलाइज करता है और कोलेजन को बढ़ाता है.
गोल्ड फेशियल
गोल्ड फेशियल आपकी त्वचा को निखारने का एक आम लेकिन शानदार तरीका है. इससे आपके चेहरे पर सोने जैसा ग्लो आता है. यह त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. आपकी त्वचा चाहे किसी भी प्रकार की हो, यह आपके लिए अच्छा विकल्प है. यह त्वचा से गंदगी और अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है.
पर्ल फेशियल
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो यह फेशियल आपके लिए परफेक्ट है. यह टैन हटाने में मदद करता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है. त्वचा को निखारने के लिए, इसमें डीप क्लींजिंग किया जाता है. इसके बाद पर्ल क्रीम के साथ हल्की फेशियल मसाज और पर्ल मास्क का उपयोग किया जाता है. यह नमी बनाए रखने के साथ-साथ त्वचा को रेजुवेनेट करने में मदद करता है. यह आपको एक ईवन टोन देने में मदद करता है.