Amazing Temple: सांवलिया जी के मंदिर में चढ़ा रिकॉर्ड चढ़ावा, गिनते-गिनते थक गए 120 कर्मचारी

Updated : Sep 07, 2021 14:40
|
Editorji News Desk

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के मशहूर कृष्ण धाम सांवलिया जी मंदिर (Sanwariya Seth Temple) के बारे में मान्यता है कि यहां जितना चढ़ावा चढ़ाया जाता है उससे कई गुणा वापस मिल जाता है...लिहाजा इस बार भी जन्माष्टमी मंदिर में चढ़ावे के पुराने रिकॉर्ड टूट गए...दानपात्र में भक्तों ने इतने रुपये डाल दिए कि दो दिनों में भी इनकी गिनती पूरी नहीं हो पाई....आलम ये है कि इस गिनती की वजह से सोमवार को मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखना पड़ा.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक सोमवार को दूसरे दिन सिर्फ 95 लाख 9 हजार 500 रुपए की गिनती की गई. जिसके बाद अबतक कुल 5 करोड़ 48 लाख 57 हजार 500 की रमक दानपात्र से मिल चुकी है. इसके अलावा किसी भक्त ने एक किलो के सोने की बिस्किट भी चढ़ाया है. बताया जा रहा है कि कृष्ण चतुर्दशी पर राजभोग आरती के बाद नोटों की गिनती के लिए 120 कर्मचारियों को लगाया था.
बता दें कि, पूरे देश में भारी मान्यता वाले इस मंदिर में लाखों भक्त आते हैं और भारी मात्रा में चढ़ावा चढ़ाते हैं. इसमें न केवल कैश होता है, बल्कि डॉलर, सोने-चांदी के जेवर से लेकर सोने-चांदी के बर्तन, नारियल और दूसरी चीज़ें भी शामिल होती है

 

DonationsTemple

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या