गुरुवार को राज्यसभा सांसद बृंदा करात और समाजसेवी सुभाषिनी अली ने शाहजहांपुर जेल जाकर, चिन्मयानन्द रेप केस की पीड़िता से मुलाकात की. छात्रा को रंगदारी के आरोप में SIT ने अरेस्ट किया था और वो फिलहाल जेल में है. दोनों नेताओं ने लड़की की शिकायत पर FIR ना दर्ज करने को लेकर आपत्ति दर्ज की, साथ ही सरकारी मशीनरी पर भी पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानन्द की मदद करने के आरोप लगाए.