चिन्मयानंद की गिरफ्तारी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता और पत्रकारिता की ताकत बताया है. अपने ट्वीट में प्रियंका ने लिखा कि भाजपा सरकार की चमड़ी इतनी मोटी है कि जब तक पीड़िता को ये न कहना पड़े कि मैं आत्मदाह कर लूंगी, तब तक सरकार कोई एक्शन नहीं लेती. प्रियंका ने आगे लिखा कि जनता ने सुनिश्चित किया कि बेटी बचाओ केवल नारों में न रहे बल्कि धरातल पर उतरे.