भारत में तबाही मचाने वाली कोरोना की दूसरी लहर (Second wave of corona) के लिए चीन जिम्मेदार (China responsible) है. ये दावा किया है किया है BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने. सोमवार को उन्होंने इंदौर में कहा कि दूसरी लहर केवल भारत में आई है. बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, भूटान और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देश इससे अछूते हैं.
इससे संदेह पैदा हो रहा है कि यह भारत को परेशान करने की चीनी रणनीति का हिस्सा है. विजयवर्गीय ने कहा कि भारत और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चीन को चुनौती दे रहे थे, इसी के जवाब में चीन ने वायरल वॉर शुरू किया है. विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि चीन का वायरल वॉर भारत की प्रतिष्ठा कम करने के लिए रची गई साजिश का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि ऐसे मौके पर सभी को देश के साथ खड़े होना चाहिए.