चीन(China) ने शुक्रवार को तिब्बत(Tibet) में अपनी पहली बिजली से चलने वाली बुलेट ट्रेन चलायी. ये ट्रेन ल्हासा और न्यीनग्ची(Electric Bullet Train between Lhasa and Nyingchi) के बीच चलाई गई है जो कि चीन के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि ये अरुणाचल प्रदेश की सीमा से बेहद करीब है. चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है जिसे भारत पुरजोर तरीके से खारिज करता है.
भारत-चीन सीमा विवाद 3,488 किलोमीटर लंबी Line of Actual Control यानि (LAC) को लेकर है. जानकारों का मानना है कि कि चीन-भारत सीमा पर अगर संकट की कोई स्थिति बनती है तो रेलवे चीन को रणनीतिक सामग्रियां पहुंचाने में बहुत सुविधा देगी.