चीन ने नेपाल के हुम्ला इलाके में कम से कम 9 बिल्डिंग्स का निर्माण किया है. नेपाली मीडिया में चीनी घुसपैठ की तस्वीरें वायरल होने के बाद ओली सरकार दबाव में है और इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय को दी गई है.
नेपाल ने अपने इस इलाके में कभी निर्माण नहीं किया. नेपाली अधिकारी इस क्षेत्र का कभी दौरा भी नहीं करते हैं. चीन ने नेपाल की इसी बात का फायदा उठाकर इन बिल्डिंग्स का निर्माण किया है.
वहीं, मीडिया का दबाव बढ़ने के बाद नेपाल के गृह मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को विदेश मंत्रालय को भेज दिया है. माना जा रहा है कि नेपाल सरकार जल्द ही चीनी अधिकारियों के सामने इस मुद्दे को उठाएगी.