लद्दाख में जारी गतिरोध पर जहां चीन और भारत के बीच बातचीत हो रही है वहीं दूसरी चीन अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए काम कर रहा है. हिंदु्स्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एलएसी के सैटेलाइट इमेजस से पता चला है कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी भारत के खिलाफ सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए काराकोरम पास और अक्साई चिन में एक अहम सड़क का निर्माण कर रही है. ताजा घटनाक्रम को लेकर सरकार की ओर सेकोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक चीन ने 8-10 मीटर चौड़ी एक पैरलेल सड़क काराकोरम पास तक बना ली है और इसके जरिए दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में स्ट्रैटिजिक गेटवे तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा
ये परेशानी का सबब इसलिए भी है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के पास पांग टा एयर बेस पर दो
अंडरग्राउंड फैसिलिटी बना रहा है.