चीन ने पहली बार कबूला- गलवान घाटी में उसके 5 सैनिक मारे गए थे

Updated : Feb 19, 2021 09:33
|
Editorji News Desk

एक तरफ भारत-चीन के बीच रिश्तों में जमी बर्फ पिघल रही है तो दूसरी तरफ चीन ने बीते 8 महीनों में पहली बार माना है कि गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में उसके सैनिक भी मारे गए थे. चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक इस झड़प में चीन के 5 सैनिक मारे गए थे. अखबार ने बकायदा इन पांचों के नाम भी जारी किए हैं. इनके नाम हैं- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के शिनजियांग मिलिट्री कमांड के रेजीमेंटल कमांडर क्यूई फबाओ, चेन होंगुन, जियानगॉन्ग, जिओ सियुआन और वांग जुओरन. इन सभी सैनिकों को चीन ने अपने यहां हीरो का दर्जा दिया है. चीन की सेंट्रल मिलिट्री कमीशन जिसके चेयरमैन राष्ट्रपति शी जिनपिंग है उसने ये सम्मान इन पीएलए सैनिकों को दिया है. बता दें कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून की रात खूनी हिंसा हुई थी. इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे

China borderचीन आर्मीChinaChina Military Powerगलवान घाटीGalwan Valley

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?