उत्तर-पश्चिम चीन में बेहद खराब मौसम के कारण 100 किलोमीटर क्रॉस-कंट्री पर्वतीय मैराथन में भाग लेने वाले 21 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि गांसु प्रांत में एक पर्यटक स्थल ‘येलो रिवर स्टोन फॉरेस्ट’ में दौड़ में भाग लेने वाले लोगों को तेज हवाओं और बर्फीली बारिश का सामना करना पड़ा.
इस मैराथन में 172 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 151 को बचा लिया गया. इनमें से आठ को मामूली चोटें आईं हैं और उनका एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. स्थानीय सरकार ने लापता लोगों की तलाश के लिए उपकरणों से लैस 1,200 से अधिक बचावकर्ताओं को काम में लगाया.