बढ़ते बच्चे आसानी से बीमारी और इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं. कारण है उनके साथ साथ उनके इम्यून सिस्टम का भी विकसित होना. ऐसे में बच्चों के खाने में कुछ चीजें शामिल करके उनकी इंम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है.
यॉगर्ट यानि दही में मौजूद प्रोबायोटिक बच्चों की पेट की सेहत बनाए रखता है साथ ही शरीर के खाने से पोषक तत्व निकालने की क्षमता को भी बढ़ाता है. रिसर्च के मुताबिक बच्चों को रोजाना दही खिलाने से उन्हें सर्दी, ज़ुकाम, कान के इंफेक्शन और गले के दर्द से दूर रखा जा सकता है. स्मूदी, डिप या फिर रायता आप बच्चों के डायट में शामिल करें और कमाल देखें.
बीटा-कैरोटीन से भरपूर शकरकंद सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने और खराब कोशिकाओं को मारती है. इसमें विटामिन C भी बहुत अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में अहम रोल निभाता है. उबला हुआ, बेक करके, स्टीम करके या फिर फ्राई करके इसे बच्चों को खिलाइए.
ड्राईफ्रूट्स, बादाम और दूसरे नट्स एक बेहद ही बढ़िया स्नैक हैं, जो आपकी किसी भी तरह की भूख की क्रेविंग को तृप्त कर सकते हैं. अखरोट, बादाम, तिल का मिश्रण बच्चे को भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट और जरूरी विटामिन देते हैं. चॉकलेट और चिप्स की जगह बच्चों को स्नैक्स के लिए ये खाने को दीजिए.