उत्तराखंड के देवप्रयाग में उस समय एक बड़ा हादसा होते होते बच गया जब नदी में फिसले नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आर रंगनाथन को पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित बचा लिया. दरअसल जस्टिस रंगनाथन पूजा करने के लिए यहां संगम तट पर पहुंचे थे और इसी दौरान उनका पैर फिसला और वो नदी में लुढ़क गए. गनीमत ये रही कि उनके सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उनका हाथ पकड़ा और उन्हें नदी के तेज बहाव में बहने से बचा लिया.