छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Chhattisgarh Congress) में जारी सियासी गर्माहट अब रायपुर से दिल्ली आ पहुंची है. यहां पिछले काफी समय से सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव (TS Singh Dev) के बीच खींचतान चल रही है. इस बीच 35 से ज्यादा विधायकों ने आलाकमान से मुलाकात के लिए दिल्ली में डेरा जमा लिया है. खुद सीएम बघेल भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी महासचिव से मुलाकात कर सकते हैं
इस दौरान विधायकों ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया (pl punia) से भी मुलाकात की. इसपर पुनिया ने कहा कि किसी भी विधायक को दिल्ली नहीं बुलाया गया. बावजूद इसके ज्यादातर विधायक सीएम बघेल के नेतृत्व में काम करने की इच्छा जता चुके हैं.
वहीं, टीएस सिंह देव पार्टी में बड़ा पद चाहते हैं, हाल में उन्होंने कहा था कि हाईकमान पार्टी में लोगों की भूमिका तय करता है और हम उन जिम्मेदारियों को निभाते हैं.
लिहाजा, पंजाब, राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ में कलह कांग्रेस की मुश्किलें खड़ी कर सकता है.