चार दिन तक चलने वाले छठ महापर्व में तीसरे दिन अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया गया. झारखंड में गाइडलाइंन के साथ घाटों पर छठ मनाने की इजाजत दी गई है. इसके तहत धनबाद में छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य दे कर उपासना का तीसरा चरण पूरा किया. अब शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. भोर के अर्घ्य के साथ छठ पर्व का समापन हो जाएगा. सूर्योदय का समय दिल्ली में 6.48 मिनट और पटना में 6.11 मिनट पर होगा.