भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने कोरोना काल में पहली बार आउटडोर ट्रेनिंग में थोड़े हाथ आजमाए. उनकी ट्रेनिंग की खास बात रही उनके ग्लव्स की लंबी फेहरिस्त, जिसे देख टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर चुटकी लेने से नहीं चूके. उन्होंने लिखा जिस तरह से ग्लव्स की लाइन लगी है लगता है इनिंग लंबी चलेगी.