चेन्नई टेस्ट: ये 5 खिलाड़ी रहे टीम इंडिया की जीत के 'हीरो'

Updated : Feb 16, 2021 16:22
|
Editorji News Desk

टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. इसके साथ ही भारत ने अपनी पिछली हार का भी बदला पूरा कर लिया. टीम को शानदार जीत दिलाने में इन 5 खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा, इनकी बदौलत ही चेन्नई टेस्ट में टीम के सिर जीत का सेहरा बंधा. 

रविचंद्रन अश्विन

भरोसेमंद लोकल ब्वॉय अश्विन ने बैट और बॉल दोनों से ही कमाल किया. पहली पारी में अश्विन ने 5 विकेट झटके तो दूसरी पारी में शतक जड़कर टीम को मजबूत लक्ष्य तक पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया.

अक्षर पटेल

चेन्नई टेस्ट में डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल ने उनपर जताए गए भरोसे को सही साबित किया. पहली पारी में अक्षर ने 2 तो दूसरी पारी में 5 विकेट झटके, इनमें कप्तान रूट और बेन स्टोक्स का अहम विकेट भी शामिल है. 

रोहित शर्मा

पहली इनिंग में रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मैच पर मजबूती बनाई. एक समय जब टीम के विकेट लगातार गिर रहे थे, तब रोहित ने एक छोर संभालते हुए रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया.

ऋषभ पंत

चेन्नई टेस्ट के दौरान टीम इंडिया के एनरजेटिक युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत भी लय में दिखे. पंत ने मैच में कई अच्छे कैच पकड़े तो वहीं अंत में शानदार स्टंपिंग भी की. पहली पारी में पंत ने तेजी से रन जुटाते हुए अर्धशतकीय पारी भी खेली. 

विराट कोहली

कप्तान विराट कोहली ने इस जीत के साथ भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तानों की सूची में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है. पहली इनिंग में शून्य पर लौटने वाले कोहली ने दूसरी पारी में जुझारू पारी खेली और अश्विन के साथ मिलकर टीम को मजबूती दिलाई. 

Virat KohliAshwinINDvsENGRohit

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video