फिल्म 'चेहरे'(Chehre) के प्रोड्यूसर आनंद पंडित (Anand Pandit) ने फिल्म में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के नाम का उल्लेख नहीं करने के पीछे के कारण के बारे में खुलासा किया.
उन्होंने कहा कि उन्होंने ट्रेलर लॉन्च होने तक फिल्म के प्रचार के दौरान एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का जिक्र इसलिए नहीं किया, क्योंकि उनकी टीम एक्टर सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद से विवादों में घिरीं एक्ट्रेस को लोगों की नजरों से बचाना चाहती थी.
उन्होंने आगे कहा, 'मैं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का नाम शामिल करके उनकी मुश्किलें नहीं बढ़ाना चाहता था. जब वह सहज हो गईं, तो हमने उनके नाम और फिल्म में उनके दृश्यों का प्रचार करना शुरू कर दिया.'