क्या आपको पता है कि हर 10 में से 4 स्मार्टफोन को हैकर्स आराम से हैक कर सकते हैं. इतना ही नहीं दुनिया के 40 फीसदी स्मार्टफोन के चिपसेट में कमियां हैं. यह दावा सिक्योरिटी फर्म चेकप्वाइंट ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2020 में दुनिया के 97 फीसदी संस्थाओं पर मोबाइल साइबर अटैक हुए हैं और 46 फीसदी संस्थाओं के कम से कम एक कर्मचारी ने वायरस वाले ऐप को अपने फोन में डाउनलोड किया है. रिपोर्ट के मुताबिक मैलवेयर फैलाने के लिए इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (MDM) सिस्टम का इस्तेमाल हुआ है जिसके जरिए 75 फीसदी मोबाइल डिवाइस को मैनेज किया गया है. बता दें, साल 2020 में बैंकिंग टॉर्जन में 15 फीसदी का इजाफा हुआ है जिसके कारण लोगों के बैंक की निजी जानकारी चोरी हुई है. इतना ही नहीं COVID-19 की जानकारी देने के नाम पर कई सारे एप्स हैं जो लोगों के फोन में वायरस फैला रहे हैं.