NCW ने पंजाब के नए CM चन्नी को हटाने की करी मांग, कहा - कभी 'MeToo' केस में आया था नाम

Updated : Sep 20, 2021 17:46
|
Editorji News Desk

NCW on Charanjit Singh Channi: राष्ट्रीय महिला आयोग ने पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पद से हटाने की मांग की है. NCW चीफ रेखा शर्मा ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख कर चन्नी को महिला सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए उन्हें सीएम पद से हटाने को कहा है. इससे पहले रविवार को BJP IT Cell के प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि चन्नी का नाम 2018 में ‘MeToo’ मामले में आया था. बीजेपी का अब कहना है कि चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं हैं और उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें: CM बनने के बाद Channi ने कहा कांग्रेस ने एक गरीब को बनाया CM, किसानों का बकाया बिजली-पानी बिल किया माफ

आपको बता दें कि 2018 में चन्नी पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक महिला अफसर को कथित तौर पर अनुचित टेक्स्ट मेसेज भेजा था. हालांकि तब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चन्नी पर कोई एक्शन नहीं लिया था और कहा था कि विवाद सुलझा लिया गया है. आपको बता दें कि चन्नी कैप्टन की कैबिनेट में टेक्नीकल एजुकेशन और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के अलावा पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री भी रहे हैं. 

 

NCWRekha SharmaPunjab CMCharanjeet Singh Channi

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'