कोरोना महामारी के इस टेंशन भरे माहौल में ग्राहकों को राहत देने के लिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI-State Bank of India) ने बड़ा कदम उठाया है. बैंक एक दिन में बचत खाते से कैश निकालने की सीमा को बढ़ा दिया है. SBI ने नए नियमों को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है. ये नियम 30 सितंबर 2021 तक लागू रहेंगे. कैश निकालने के नए नियमों के साथ बैंक ने शर्तें भी लागू की है. बैंक द्वारा जारी नियम के मुताबिक अब आप दूसरी ब्रांच (non-home cash withdrawal limits) में भी खुद जाकर विड्रॉल फॉर्म के जरिए 25,000 रुपये तक एक दिन में निकाल सकते है. जबकि चेक के जरिए अब दूसरी ब्रांच से 1 लाख रुपये तक निकाले जा सकते है. बैंक की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि थर्ड पार्टी (जिसको चेक जारी किया है) कैश निकालने की सीमा बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है, हालांकि इसके लिए थर्ड पार्टी के पास केवाईसी डॉक्युमेंट जरूर होना चाहिए.