22 जुलाई को दोपहर के 2:43 बजे लॉन्च होगा चंद्रयान-2
Updated : Jul 18, 2019 10:08
|
Editorji News Desk
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो अब 22 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर चंद्रयान-2 मिशन को लॉन्च करेगा...इससे पहले वैज्ञानिकों ने बीते 15 जुलाई को लॉन्चिंग से 56 मिनट पहले इसके लॉन्च को रोक दिया था. इसरो ने साइक्रोजेनिक स्टेज पर लीक के कारण चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग रोकी थी. अब इसरो वैज्ञानिकों ने हीलियम लीकेज की इस समस्या को ठीक कर दिया है. कुछ टेस्ट बाकी हैं जो गुरुवार को ही पूरे हो जाएंगे. अब 22 जुलाई को चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग होने पर, 11-12 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचेगा...
Recommended For You