पाकिस्तान के चर्चित न्यूज रिपोर्टर चांद नवाब तो आपको याद ही होंगे. जी हां, वहीं चांद नवाब जिनकी खास रिपोर्टिंग के स्टाइल के चलते सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाई जान में उस किरदार को दिखाया गया था. एक बार फिर चांद नवाब अपनी रिपोर्टिंग को लेकर सुर्खियों में हैं. ट्रेंड हो रहे वीडियो में चांद नवाब पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी का गोल्फ खेलते हुए इंटरव्यू लेते नजर आ रहे हैं. आप भी देखिये उनकी ये रिपोर्टिंग, यकीनन छूट जाएगी आपकी भी हंसी