ऐसे जिलों की पहचान कर सख्ती बरतें राज्य जहां संक्रमण 10% से ज्यादा: गृह मंत्रालय

Updated : Apr 30, 2021 07:04
|
Editorji News Desk

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोविड को लेकर नए दिशा निर्देश (Guidelines)जारी किए है, इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से उन जिलों की पहचान करने को कहा गया है जहां संक्रमण की दर 10 फीसदी से ज्यादा है या जहां अस्पतालों में 60 फीसदी से ज्यादा बिस्तर भर चुके हैं. गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने राज्यों से कहा कि ऐसे सभी जिले जहां कोविड के ज्यादा मामले
हैं वहां कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए और जो भी जिला इन दोनों मानकों पर खरा उतरता हो वहां कंटेनमेंट जोन बनाकर सख्ती बरती जाए. केंद्रीय मंत्रालय ने साफ कहा है कि
सभी राज्यों को कोरोना का ध्यान रखते हुए 25 अप्रैल को जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करना होगा, ये प्रोटोकॉल 31 मई तक लागू रहेंगे. आपको बता दें कि कोरोना के मामले देश भर में उछाल पर हैं, गुरुवार को एक दिन में सर्वधिक करीब 3 लाख 80 हजार मामले सामने आए थे.

guidelineMHACovid

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?