केंद्रीय कैबिनेट ने 3 तलाक वाले बिल को दी मंजूरी
Updated : Jun 12, 2019 22:16
|
Editorji News Desk
मंत्रालयों के बंटवारे के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई पहली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तीन तलाक वाले बिल को मंजूरी दे दी गई है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने ये जानकारी देते हुए कहा कि पुराने अध्यादेश को ही बिल में कन्वर्ट किया जाएगा और सरकार आने वाले संसद सत्र में ये विधेयक पेश करेगी. मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में ये विधेयक लोकसभा में तो पास हो गया था लेकिन राज्यसभा में अटक गया था. अब देखना होगा कि 17 जून से शुरू होने वाली 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में इस विधेयक पर राज्य सभा का क्या रुख रहता है.
Recommended For You