सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट: अंतरिम रोक की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई

Updated : May 10, 2021 22:45
|
Editorji News Desk

दिल्ली हाईकोर्ट 11 मई को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर अंतरिम रोक की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने पहले इस मामले में सुनवाई को स्थगित कर दिया था और इस मामले पर सुनवाई के लिए 17 मई का दिन तय किया था. इसके बाद याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के सुनवाई स्थगित करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका को सुनने से इनकार कर दिया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता तत्काल सुनवाई के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से अनुरोध कर सकता है. इसके बाद अब इस मामले में 11 मई को सुनवाई होगी. दायर की गई याचिका में कहा गया है कि ये प्रोजेक्ट कैसे और क्यों जरूरी सेवाओं में आता है ये स्पष्ट किया जाए और यदि नहीं तो मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इस पर रोक लगाई जाए.

Central Vista ProjectDelhi High CourtSupreme Court

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?