केंद्र सरकार ने हवाई किराए में पांच फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. सरकार की तरफ से ये इजाफा हवाई किराए के लोवर बैंड में किया गया है. इस फैसल से घरेलू उड़ानों का न्यूनतम किराया बढ़ जाएगा. बढ़ोतरी के पीछे सरकार ने हवाई ईंधन के महंगा होने को मुख्य वजह बताया है. इस से पहले फरवरी में किराए के निचले प्राइस बैंड में 10 फीसदी और ऊपरी बैंड में 30 फीसदी का इजाफा किया गया था और अब निचले प्राइस बैंड में एक बार फिर से हाइक की गई है. सरकार के मुताबिक फिलहाल ये बढ़त अप्रैल अंत तक लागू रह सकती है और उसके बाद फैसला ईंधन के दाम देख कर लिया जाएगा. साथ ही सरकार ने घरेलू एयरलाइंस को मुसाफिरों की क्षमता 80 फीसदी रखने का आदेश दिया है और उन्हें इस स्थिति को अप्रैल अंत तक बरकरार रखना होगा.