PPF, NSC समेत विभिन्न बचत स्कीम्स के ब्याज पर केंद्र ने चलाई कैंची

Updated : Mar 31, 2020 23:12
|
Editorji News Desk

आम लोगों को झटका देते हुए केंद्र सरकार ने बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज पर कैंची चला दी है. सरकार की ओर से वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में PPF, किसान विकास पत्र समेत विभिन्न स्मॉल सेविंग स्कीम के ब्याज दर में 0.70 फीसद से 1.40 फीसद तक की कटौती की है. जहां PPF पर ब्याज दर में 0.80 फीसद की कटौती की गई है वहीँ किसान विकास पत्र पर ब्याज दर को 0.70 फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी कर दिया गया है. इसके अलावा National Savings Certificate यानी NSC और पांच साल के रेकरिंग डिपोजिट यानी RD पर भी ब्याज दरें घटाई गई हैं.

 

NSCPPFकेंद्र सरकार

Recommended For You