बंगाल को वैक्सीन नहीं दे रहा केन्द्र, हमारी सरकार बनी तो मुफ्त में देंगे टीका: ममता बनर्जी

Updated : Mar 17, 2021 16:09
|
Editorji News Desk

पश्चिम बंगाल (West Bengal ) की सियासत में अब कोरोना वैक्सीन का मुद्दा भी तैरने लगा है. CM ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने झारग्राम की रैली में आरोप लगाया है कि बंगाल को केंद्र से वैक्सीन नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा कि मैं राज्य के लोगों को निःशुल्क कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) देना चाह रही हूं, लेकिन मोदी सरकार (Modi Government) नहीं देने दे रही हैं.
ममता बनर्जी का ये बयान उस वक्त आया, जब दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग कोरोना संकट को लेकर चर्चा कर रहे थे. चुनाव प्रचार के चलते ही ममता इस बैठक में शामिल नहीं हो पाई. TMC चीफ ने रैली में कहा कि . राज्य सरकार पोलिया, मलेरिया, डेंगू का टीका दे सकती है, तो कोविड टीका क्यों नहीं दे सकती है? हमारी सरकार बनी तो हम इसके लिए पैसा देंगे और लोगों को मुफ्त में टीका देंगे. उन्होंने दावा किया कि वादा करने के बावजूद बिहार में लोगों को कोरोना का मुफ्त टीका नहीं दिया गया.

 

VacationModi Governmentbangal electionMamata Banerjee

Recommended For You

editorji | चुनाव 2024

Loksabha Election 2024: संदेशखाली की घटना को पैसे देकर सजाया गया- सीएम ममता बनर्जी

editorji | लोकल ख़बरें

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर SC में याचिका, दावा- डर से एक लाख लोगों ने किया पलायन

editorji | राजनीति

खून से सने हैं ममता के हाथ, हम इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएंगे: जेपी नड्डा

editorji | राजनीति

बंगाल: सुबह 10.30 बजे CM पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी, देखें कौन-कौन होगा शामिल

editorji | राजनीति

पश्चिम बंगाल पहुंचे BJP चीफ जेपी नड्डा, बोले- भारत के बंटवारे में हुई थी ऐसी हिंसा