केंद्र ने राज्यों में 'टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट' नीति अपनाने का दिया निर्देश, जालंधर में नाइट कर्फ्यू

Updated : Mar 06, 2021 19:18
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को काबू करने के लिए केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिल कर व्यापक रणनीति पर काम कर रही है. इसी कड़ी में शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉक्टर विनोद पॉल ने 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात की. ये राज्य हैं हरियाणा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गोवा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़. बैठक में तय किया गया कि इन जगहों पर स्थानीय प्रशासन 'टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट' की नीति पर आक्रामक तरीके से से काम शुरू करें. वहीं संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब के जालंधर में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है. इस दौरान जालंधर में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा और केवल जरुरी सेवाओं के लिए छूट मिलेगी.

टेस्टकोविडकोरोना अपडेटकोरोन वायरस

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?