CCTV में कैद पाकिस्तान का विमान हादसा, 97 मरे और सिर्फ 2 ज़िंदा बचे

Updated : May 23, 2020 13:15
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान का विमान जिस वक्त 97 जिंदगियों की मौत की वजह बन गया, ये CCTV फुटेज उसी वक्त का है. कराची के जिस रिहायशी इलाके में PIA का विमान का गिरा, वहीं एक घर में लगे CCTV में हादसे के आखिरी पलों की तस्वीर कैद हो गई. विमान हादसे का ये CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पाकिस्तान एयरलाइंस के इस विमान ने 99 सवारियों के साथ लाहौर से कराची के लिए उड़ान भरी थी लेकिन इस यात्रा में सिर्फ 2 ही ऐसे खुशनसीब यात्री रहे जिनकी जान बच सकी, बाकी 97 के लिए ये सफर आखिरी सफर बन गया. हादसे के बाद रिहायशी इलाके की दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं...पूरा इलाका ही तबाह हो गया है

Plane CrashPIAसीसीटीवी फुटेजCCTV

Recommended For You