भारतीय वायुसेना के बेड़े में जल्दी ही 83 लड़ाकू विमान तेजस शामिल हो होंगे. इसके लिए 48 हजार करोड़ की डील को कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी की अनुमति मिल गई है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीसीएस ने स्वदेशी रक्षा खरीद सौदे को मंजूरी दी है. डील को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सौदा भारतीय रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए एक गेम चेंजर होगा. वहीं अब रक्षा मंत्रालय जल्द ही HAL के साथ इसके लिए करार कर सकता है. बता दें कि तेजस लड़ाकू विमान हवा से हवा में और हवा से जमीन पर मिसाइल दाग सकता है. इस विमान में एंटीशिप मिसाइल, बम और रॉकेट भी लगाए जा सकते हैं.