1985 बैच के IPS अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल (Subodh Kumar Jaiswal) CBI के नए निदेशक नियुक्त किए गए हैं. उन्हें ये नियुक्ति दो साल के लिए दी गई है. जायसवाल अभी CISF के महानिदेशक हैं और पूर्व में वो महाराष्ट्र के DGP रह चुके हैं.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में सोमवार को CBI के नए डायरेक्टर के चयन के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति ने तीन नामों पर विचार किया था. इन तीन नामों में जायसवाल के अलावा SSB के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा और केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव वी एस के कौमुदी का नाम शामिल था.
आपको बता दें कि फरवरी में ऋषि कुमार शुक्ला के सेवानिवृत्त होने के बाद से सीबीआई निदेशक का पद खाली था और सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा कामकाज संभाल रहे थे.
यह भी पढ़े | CJI के एक तर्क के कारण CBI चीफ की रेस से बाहर हुए ये दो बड़े अधिकारी