बाबरी केस पर CBI कोर्ट का फैसला SC जजमेंट के ही खिलाफ: कांग्रेस

Updated : Sep 30, 2020 18:23
|
Editorji News Desk

कांग्रेस ने बाबरी विध्वंस केस में कोर्ट के फैसले को संविधान की परिपाटी से परे बताया है . एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा स्पेशल कोर्ट का फैसला सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए पहले के फैसले के विपरीत है. सुरजेवाला ने सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच की ओर से 9 नवंबर 2019 को दिए गए फैसले का जिक्र भी किया. सुरजेवाला ने कहा कि इस फैसले में कोर्ट ने बाबरी मस्जिद  गिराए जाने को एक गैरकानूनी अपराध करार दिया था. 

 

सुप्रीम कोर्टकांग्रेसरणदीप सुरजेवाला

Recommended For You