जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी जेएनयू के विरोध प्रदर्शन पर आधारित फिल्म 'वर्तमानम' अधर में लटक गई है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी देने से मना कर दिया है. इस साल जनवरी के दौरान हुए विरोध प्रदर्शनों पर आधारित फिल्म की कहानी केरल से यहां पढ़ने आई एक छात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है. मलयालम की इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ सिवा ने किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर ने कहा कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को अधर में लटकाने के पीछे का कोई कारण नहीं बताया है.