राजधानी दिल्ली में कोरोना (COVID-19) के बाद अब ब्लैक फंगस (Black fungus) कहर बरपा रहा है. राजधानी में ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. दिल्ली (Delhi) के अलग-अलग अस्पतालों में 200 से अधिक मरीज इलाज करा रहे हैं.
दिल्ली एम्स में ही लगभग 80 मरीज ब्लैक फंगस का इलाज करा रहे हैं. वहीं सर गंगाराम अस्पताल में 40 मरीज भर्ती हैं. दिल्ली एम्स के न्यूरोलॉजी विभाग की प्रमुख प्रोफेसर एमवी पद्मा श्रीवास्तव ने कहा कि ब्लैक फंगस के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. हमने तीन अंकों का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर व एम्स झज्जर में अलग वार्ड बनाए हैं.
डॉक्टर के मुताबिक बीमारी इतनी गंभीर है कि समय पर इलाज न होने पर यह नाक और जबड़े की हड्डी तक को गला देती है और आंखों की रोशनी चली जाती है.
यह भी पढ़ें | क्या है 'हैप्पी हाइपॉक्सिया'? ना बुखार, ना खांसी फिर भी लोग पहुंच रहे हैं आईसीयू