Australia के शहर मेलबर्न (Melbourne) में शनिवार को लॉकडाउन के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ. गुस्साई भीड़ ने लॉकडाउन का विरोध किया और और इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई. मिली जानकारी के मुताबिक हिंसा में कई पुलिसकर्मी और आम नागरिक घायल हुए हैं. साथ ही पुलिस की तरफ से 235 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है.
दरअसल ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) के कई मामले सामने आ चुके हैं और इसे लेकर प्रशासन अलर्ट पर है. विक्टोरिया राज्य जिसकी राजधानी मेलबर्न है वहां शनिवार को कोरोना के 535 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई. देश के कई दूसरे इलाकों में भी हालात ऐसे ही हैं और वहां भी सख्ती बढ़ाई जा रही है.
ये भी पढ़ें: अब 85 फीसदी क्षमता के साथ संचालित हो सकेगीं घरेलू उड़ानें, सरकार ने दी अनुमति