अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल(Google) मुश्किलों में आती दिख रही है. वॉशिंगटन डीसी(Washington DC) समेत अमेरिका के 36 राज्यों ने गूगल के खिलाफ केस दर्ज(Case filed against Google in 36 states) कराया है. इन मुकदमों में आरोप लगाया गया है कि, गूगल का अपने एंड्रॉइड ऐप स्टोर पर नियंत्रण एकाधिकार विरोधी कानूनों का उल्लंघन है.
न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल जेम्स और उनके साथियों ने गूगल पर लगाए आरोपों में कहा है कि, सर्च इंजन कंपनी ऐप डेवलपर को उनके डिजिटल कंटेंट को गूगल प्ले स्टोर के जरिए बेचने के लिए मजबूर करती है, और इसके लिए गूगल को अनिश्चित काल के लिए 30 फीसदी तक कमीशन देना पड़ता है.
जेम्स ने आगे कहा कि. गूगल हमारे डिजिटल डिवाइस का गेटकीपर भी बन गया है. जिससे हम रोजाना इस्तेमाल करने वाले सॉफ्टवेयर के लिए ज्यादा भुगतान कर रहे हैं. इससे गूगल अरबों डॉलर का प्रॉफिट बना रही है.